होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने तो जवानों के हाथ बांध रखे थे, हमने सेना को पूरी छूट दी

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने तो जवानों के हाथ बांध रखे थे, हमने सेना को पूरी छूट दी

मुरैना। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी  ने कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, जबकि कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। पीएम मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति है कि, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। यही वजह है कि कांग्रेस ने सालों तक सेना के जवानों की ‘वन रैंक वन पेंशन’ जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लागू किया गया। हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें भी खुली छूट दे दी। हमने कहा कि अगर एक गोली आती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। अगर एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए। 

मुसलमानों को ओबीसी बना दिया: पीएम ने कहा कि अगर वो मुसलमान हैं तो उन्होंने रातों-रात एक कागज पर हस्ताक्षर करके उन सभी को ओबीसी घोषित कर दिया। पढ़ाई और सरकारी नौकरी में पहले ओबीसी लोगों को आरक्षण मिलता था।  कांग्रेस ने उस ओबीसी समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि आरक्षण उनसे छीन लिया। मुसलमानों को गैर-कानूनी तरीके से ओबीसी बना दिया था।कांग्रेस विकास विरोधी बड़ी समस्या: पीएम ने कहा िक मप्र के लोग जानते हैं कि जिस समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उससे दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी एक बहुत बड़ी समस्या है। चंबल के लोग कांग्रेस का वो दौर कैसे भूल सकते हैं। कांग्रेस ने चंबल की पहचान खराब कानून-व्यवस्था और ऐसे क्षेत्र के तौर पर बना दी थी।

कांग्रेस नामदार और भाजपा कामदार : मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को आए दिन मोदी का अपमान करने में मजा आता है और उनकी भाषा पर आपत्ति भी जताई जा रही है। लेकिन इनकी भाषा पर दुखी होने वाले लोग इन पर आपत्ति न जताएं क्योंकि कांग्रेस नामदार है और भाजपा कामदार है और नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही ठोकर मारते आए हैं। कांग्रेस के शहजादे अत्यधिक निराश हैं इसलिए देश की प्रबुद्ध जनता को इन नामदारों पर अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि हम कामदार सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे।

मप्र का विकास पहले से ज्यादा तेज गति से होगा: मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद मध्यप्रदेश के तेजतर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र का विकास पहले से ज्यादा तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का वह काला दौर देखा है।

मोदी करते हैं सेना का सम्मान, राहुल-दिग्विजय करते हैं अपमान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह राम प्रसाद बिस्मिल की धरती है। यहां के नौजवान सरहदों पर देश की रक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत माता की रक्षा करते हुए बलिदान तक दे देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के पास जाकर दीवाली मनाकर उनका सम्मान बढ़ाते हैं और उन्हें संबल देते हैं। शर्मा ने कहा कि देश में आतंकवाद को समाप्त करने का काम और पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज देश से आतंकवाद का खात्मा हुआ है। आतंकवादी अब भारत में प्रवेश करने से डरते हैं, लेकिन राहुल गांधी सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं और दिग्विजय सिंह सेना का अपमान करते हैं।

कांग्रेस ने कर्नाटक में किया पाप

कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि  कर्नाटक में कांग्रेस का राज है और उन्होंने वहां क्या पाप किया है, ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पीएम ने कहा कि आपके गांव में आकर कोई कह दे कि इस गांव में सारे लोग अब ‘ये’ नहीं ‘ये’ हो गए हैं, तो क्या आपको ये मंजूर होगा। कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में मुस्लिम समाज के लोग हैं, उच्च वर्ग के, धनी, व्यापारी, उद्यमी, न्यायमूर्ति, कोई भी बस मुसलमान होना चाहिए। 


संबंधित समाचार