होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BIHAR POLITICS : मजूदर की हत्या पर नेताओं के बयान, उठा रहे सवाल

BIHAR POLITICS : मजूदर की हत्या पर नेताओं के बयान, उठा रहे सवाल

पटना। अनंतनाग (Anantnag) में बिहार (Bihar) के प्रवासी मज़दूर (Labour) की गोली मारकर (Fire) हत्या की घटना (Case) पर राजनीतिक दलों के नेताओं (Leaders) ने इस पर दुख व्यक्त किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुआवजे की मांग की प्रशासन से की है। इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं ने भी अपने बयान दिए हैं।

भाजपा नेता रविशंकर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन वहां कार्रवाई कर रहा है। मुआवजे को लेकर भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन इसका ध्यान रखेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकवादी कब तक जिंदा रहेंगे, 2 दिन, 3 दिन? आप देखेंगे कि उनका हिसाब हो जाएगा।

प्रशासन को देखना

बिहार के प्रवासी मज़दूर की हत्या की घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह दुखद घटना है, प्रशासन को देखना है कि ऐसी घटना क्यों हो रही हैं। इसे साथ एक राजनीतिक बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान दिया जिसमें कि तेजस्वी की सभा में कथित तौर पर चिराग पासवान को गाली दी गई। राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने एक वीडियो डाला है। जो जनता के बीच का है। हम अपना भाषण दे रहे थे। 

तेजस्वी ने कहा कि जनता में कौन क्या बोलता है मंच पर नहीं सुनाई देता। वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों द्वारा बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या किए जाने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को पूरी सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। जो लोग वहां काम करने के लिए गए हैं, उन्हें सुरक्षा देना केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का दायित्व बनता है। 
 


संबंधित समाचार