होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जानें क्यों 51 साल में भी सिंगल है एक्टर Akshaye Khanna, 27 साल के करियर में दी सिर्फ कुछ हिट फिल्में, जानें पूरी कहानी

जानें क्यों 51 साल में भी सिंगल है एक्टर Akshaye Khanna, 27 साल के करियर में दी सिर्फ कुछ हिट फिल्में, जानें पूरी कहानी

Akshaye Khanna Birthday special: बॉलीवुड के स्टार किड में से एक एक्टर अक्षय खन्ना भले ही इंडस्ट्री में सालों गुजार चुके है। बावजूद इसके एक्टर ने सिर्फ कुछ ही हिट फिल्मे दी। जबकि अधिकतर फिल्मे फ्लॉप रही। अक्षय खन्ना भले ही एक शानदार एक्टर है। लेकिन उनका एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। बावजूद इसके अक्षय ने हार नहीं मानी और साल 2025 में फिल्म धुरंधर से शानदार कमबैक किया। जिसकी चर्चा देश से लेकर विदेश में खूब हो रही है। 

फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी करियर की शुरुआत

अक्षय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी। जो की फ्लॉप रही। लेकिन इसके बाद अक्षय ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। जैसे कि ताल, बॉर्डर, ‘दिल चाहता है’ ‘हमराज’, ‘हंगामा’ और ‘दीवानगी’ आदि उनकी फिल्मे हिट रही। लेकिन सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और कुछ समय के बाद उनकी फिल्मे फ्लॉप होने लगी। 

करियर की शुरुआत में हुए गंजेपन का शिकार

इतना ही नहीं अक्षय खन्ना अपने करियर की शुरुआत में ही गंजेपन का शिकार हो गए। जिसकी वजह से उन्हें काम मिलने में काफी परेशानी हुई। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया और एक्टर ने दोबारा फिल्म दृश्यम 2’ से वापसी की और खुद को साबित किया। इसके बाद अक्षय ने 'छावा' में 'औरंगजेब' का किरदार निभाया। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। फिर आई धुरंधर’ ने अक्षय खन्ना के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। 

27 साल के करियर में दी 2 हिट फिल्में

अक्षय ने अपने 27 साल के करियर में भले ही 2 हिट फिल्मे दी। लेकिन एक्टर का किरदार लोगों के दिलों में बस गया है। अक्षय खन्ना ने अपने करियर में करीब 50 फिल्में की हैं। इनमें से कुछ फिल्में ही हिट रही। जबकि अधिकतर फ्लॉप रहे। जैसे की 'आ अब लौट चलें' तीस मार खा, मेरे बाप पहले आप’, ‘ढिशूम’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनीस्टर’ आदि  फिल्में शामिल हैं। 

अक्षय मैरिज मटेरियल नहीं

अक्षय का नाम वैसे तो कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। लेकिन इसके बावजूद एक्टर 51 साल की उम्र में आज भी सिंगल है। इस लिस्ट में तारा शर्मा और रिया सेन, करिश्मा कपूर सहित कई नाम शामिल है। लेकिन फिर भी एक्टर की शादी नहीं हो पाई। इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वह मैरिज मटेरियल नहीं है और सिंगल रहना उनका खुद का फैसला है। 

सिंगल रहना उनका खुद का फैसला 

अक्षय ने आगे कहा कि  शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि पूरी जिंदगी बदल देने वाला फैसला होता है। मैं अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल रखना पसंद करता हूं। मैं मानता हूं कि किसी के साथ लाइफ शेयर करने का मतलब है कई समझौते करना। यही वजह है कि मेरी जिंदगी में कई रिश्ते आए। लेकिन, मैंने आखिर में कम्पैनियनशिप से ज्यादा अकेलेपन को चुना। इसमें मैं खुश भी हूं। 

कुल संपत्ति करीब 167 करोड़ रूपए 

अक्षय का फ़िल्मी करियर भले ही अच्छा नहीं रहा। लेकिन उनका बैंक बैलेंस उतना ही अच्छा है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय की कुल संपत्ति करीब 167 करोड़ रूपए के आस पास है। इतना ही अक्षय के पास लग्जरी और परफॉर्मेंस कारों का भी शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में Mercedes-Benz S-Class, BMW 5 Series और Toyota Fortuner जैसी महंगी गाड़ियां भी है। 
 


संबंधित समाचार