होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khelo MP Youth Games 2026: 12 जनवरी से शुरू होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स, CM मोहन करेंगे शुभारंभ, तैयारियां शुरू

Khelo MP Youth Games 2026: 12 जनवरी से शुरू होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स, CM मोहन करेंगे शुभारंभ, तैयारियां शुरू

भोपाल : मध्य प्रदेश में हर साल खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जाता है। जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। इसी कड़ी में इस साल भी खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत 12 जनवरी से होने जा रही है। जिसका उद्धाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 6 बजे करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी जहां शुरू कर दी गई है। तो वही प्रतियोगिताओं का समापन 31 जनवरी को होगा। इस बार इस प्रतियोगिता में 28 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। 

बड़े तालाब में किया गया खेल का आयोजन 

दरअसल, स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। जहां संभाग, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमे प्रदेशभर के युवा खिलाडी शामिल होंगे। यह आयोजन देश में पहली बार फ्लोटिंग स्टेज से होगा, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और अनूठा प्रयोग है। 

पारंपरिक औल लोकप्रिय खेलों को दिया गया विशेष महत्व 

बता दें कि यूथ गेम्स में पहली बार पारंपरिक औल लोकप्रिय खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें पिट्टू और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों के साथ साथ क्रिकेट और थ्रो बॉल को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। देश में पहली बार हो रहा है, जब खेल विभाग के साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से यूथ गेम्स का आयोजन एवं संचालन कर रहे हैं। यह पहल खेल विभाग का एक ऐतिहासिक और नवाचारी कदम है। 

युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाना उद्देश्य 

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। खेलो एमपी यूथ गेम्स केवल एक खेल आयोजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह भविष्य की राज्य टीम चयन प्रक्रिया का सशक्त, व्यवस्थित और पारदर्शी मंच बनेगा। इस व्यवस्था के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर ही हो सकेगी, जिससे उन्हें आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा।

चार चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम 

= ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं- 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी.

= जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी.

= संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं- 21 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

= राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं - 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी.


 


संबंधित समाचार