मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Sanjay Dutt एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार ‘बल्लू’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Khalnayak Returns का आधिकारिक ऐलान हो चुका है, और इसके साथ जारी टीजर वीडियो ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
टीजर में दिखा खून-खराबा और बदले की कहानी
Khalnayak Returns के टीजर में संजय दत्त का बेहद इंटेंस और खौफनाक अवतार देखने को मिल रहा है। चारों ओर आग, हिंसा और तबाही के बीच उनकी एंट्री होती है, जहां वह खून से लथपथ नजर आते हैं। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और घायल चेहरे के साथ उनका लुक 90 के दशक के ‘बल्लू’ की याद दिलाता है, लेकिन इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। टीजर में उनका डायलॉग "नायक नहीं, खलनायक हूं मैं..."फैंस के बीच फिर से वही पुराना क्रेज जगा रहा है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
फिल्म का टीजर Jio Studios और संजय दत्त के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, "कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं… वो दोबारा शुरू होती हैं।" टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे ‘ब्लॉकबस्टर कमबैक’ बता रहे हैं।
1993 की ‘खलनायक’ बनी थी सुपरहिट
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म Khal Nayak को Subhash Ghai ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही और आज भी इसे कल्ट क्लासिक माना जाता है। फिल्म में और Sanjay Dutt -बल्लू (विलेन), Jackie Shroff-इंस्पेक्टर राम, Madhuri Dixit -गंगा (अंडरकवर पुलिस) इसके गाने ‘चोली के पीछे’, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं।
क्या होगी नई फिल्म की कहानी?
फिलहाल Khalnayak Returns की पूरी स्टार कास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स ने ज्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीजर से साफ है कि फिल्म बदले, हिंसा और पुराने हिसाब चुकता करने की कहानी पर आधारित होगी।
‘बल्लू’ अवतार फिर मचाएंगी धमाल
Khalnayak Returns सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 90s के उस दौर की यादों को फिर से जीवंत की कोशिश है। संजय दत्त का ‘बल्लू’ अवतार एक बार फिर दर्शकों को डराने और एंटरटेन करने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कितना धमाल मचाएंगी।