Arshad Warsi's birthday is on April 19: बॉलीवुड के शानदार एक्टर में से एक अरशद वारसी कल 58 साल के हो जायेंगे। अरशद वारसी एक ऐसे कलाकार है। जिन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए है। लेकिन आज भी लोग उन्हें फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' के सिर्किट के किरदार के लिए ज्यादा याद करते है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद से अरशद बॉलीवुड में कॉमेडी के किंग के रूप में फेमस हो गए। ऐसे में आज हम आपको अरशद वारसी के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे।
अरशद की पहली फिल्म तेरे मेरे सपने
अभिनेता अरशद वारसी की पहली फिल्म तेरे मेरे सपने थे. यह फिल्म अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल बैनर के तले बनी थी, जिसके बाद अभिनेता 'बेताबी,' 'मेरे दो अनमोल रत्न,' और 'हीरो हिंदुस्तानी' 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', जॉली LLB, गोलमाल, धमाल जैसी आदि शानदार फिल्मों में काम किया। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।
अरशद ने इन शानदार फिल्मों में किया काम में
एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने कभी भी फिल्मों में काम करने का नहीं सोचा था। लेकिन वक़्त के साथ साथ वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए। अरशद ने बताया कि उनके पिता एक अच्छे बिज़नेसमे नहीं थे। उन्होंने बिज़नेस में सारे पैसे डूबा दिए। जिसकी वजह से उनके पास माता पिता के इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं थे। इस वजह से उन्हें कम उम्र से ही काम करना शुरू करना पड़ा। अरशद के पिता कैंसर से जूझ रहे थे। जबकि उनकी मां किडनी की बीमारी से ग्रसित थी।
2.5 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक लेते हैं फीस
अरशद 14 की उम्र में ही अनाथ हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो बॉलीवुड के शानदार एक्टर बना गए है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अरशद एक फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक फीस लेते है. रिपोर्ट्स की मानें तो अरशद वारसी के पास आज की तारीख में लगभग 341 करोड़ रुपए की नेट वर्थ है.
इन मूवी में नजर आएंगे अरशद वारसी
अरशद वारसी जल्द ही फिल्म 'धमाल 4' में नजर आएंगे. ये कॉमेडी सीरीज 'धमाल' फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट है. 'धमाल 4' 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
'वेलकम टू द जंगल'
'वेलकम टू द जंगल' कॉमेडी सीरीज 'वेलकम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. जो 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट 2007 में आया था. वहीं इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' 2015 में आया था.
किंग'
अरशद वारसी की अपकमिंग मूवीज में शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' भी शामिल है. इसमें वो एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे
गोलमाल 5
मौजूदा समय में अशरद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आने वाले समय में अरशद निर्देशक रोहित शेट्टी की इस मूवी में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।