होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khajuraho Lok Sabha Election Seat : ‘खजुराहो में कांग्रेस पहले से ही मैदान छोड़कर भाग चुकी’

Khajuraho Lok Sabha Election Seat : ‘खजुराहो में कांग्रेस पहले से ही मैदान छोड़कर भाग चुकी’

भोपाल। रण के क्षेत्र में बिगुल बज चुका है। आमने-सामने हम सेना को ललकार रहे हैं। बुंदेलखंड की धरती पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का दम देखकर, कांग्रेस पहले से ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है। कांग्रेस के पते नहीं लग रहे है। पूरे देश में पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक चारों तरफ मोदी... मोदी का नारा गूंज रहा है। यह बात मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गुरूवार को  पन्ना के पवई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने सागर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े, भिंड लोकसभा से भाजपा प्रत्याशीसंध्या राय की नामांकन रैली के बाद जनसभाओं को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो की जनता ने जो कहा वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से पूरा किया जायेगा। 2013 से पहले मध्यप्रदेश में रेलवे के लिए केन्द्र सरकार डेढ़ सौ करोड़ देती थी।  

ये अभी ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है 


मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के माध्यम से 15 हजार करोड़ रुपए रेलवे के लिए मिल रहा है। ये अभी ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। खजुराहो में 45 हजार करोड रुपए की केन बेतवा परियोजना के माध्यम से सिंचाई का लाभ बुंदेलखंड की धरती को मिला है। हर खेत में सिंचाई का पानी, हर घर में नल का जल और रोजगार के साधन मिलेंगे। पन्ना के अंदर मेडिकल कॉलेज बनेगा। किसी गरीब बीमार को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं उसका इलाज होगा।  


संबंधित समाचार