कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी नगर निगम में रिश्वतखोरी के आरोप में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक आलोक गर्ग को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे फिलहाल पूछ्ताछ की जा रही है।
NOC जारी करने मांगी थी रकम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने को ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लॉट नंबर 137 आवंटित है। प्लॉट पर निर्माण कराने के लिए उन्होंने बैंक से ऋण लेने आवेदन किया था। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के दौरान बैंक प्रबंधन ने नगर निगम की एनओसी मांगी थी। इसके लिए अशोक कनकने नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक आलोक गर्ग के पास पहुंचे थे। लेकिन बाबू ने NOC जारी करने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
बाबू बना रहा था ट्रांसपोर्टर पर पैसों के लिए दबाव
पैसों के लिए बाबू लगातार ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने पर दबाव बना रहा था। जिसकी शिकायत अशोक ने लोकयुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकयुक्त ने ट्रैप का प्लान बनाया और 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ हाथों गिरफ्तार किया।
कार्रवाई जारी
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त अधिकारी आरोपी के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया में जुटे हैं। इस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।