होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KANPUR : कानपूर में रास्ट्रीय जाँच एजेंसी ने की छापेमारी, 2 युवाओं को लिया हिरासत में

KANPUR : कानपूर में रास्ट्रीय जाँच एजेंसी ने की छापेमारी, 2 युवाओं को लिया हिरासत में

KANPUR : PFI काफी समय से उत्तर प्रदेश में एक्टिव है जिसके कारन मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की 3 सदस्य टीम ने छापेमारी की करवाई  की है जिनमे 5 संदिग्ध व्यक्ति रास्ट्रीय जाँच एजेंसी की नजर पर थे, जिनमे एक भाग गया और अन्य 4 में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्यों की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA देश स्तर पर अभियान छेड़े हुए है।

READ MORE : प्रकाश झा की अपकमिंग सीरीज लाल बत्ती में आयेंगे नजर नाना पाटेकर

मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की 3 सदस्य टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांस मंडी स्थित दलेल पुरवा में बेबिस कंपाउंड पहुंची। चर्चा है कि यही से NIA ने साकिर और जावेद नाम के 2 युवाओं को हिरासत में लिया है। दावा है कि टीम उन्हें लेकर चली गई। इसके अलावा टीम ने चमनगंज बाबू पुरवा और जाजमऊ क्षेत्रों में भी छापेमारी की है। इन तीनों क्षेत्रों मे रहने वाले 3 युवाओं की जांच एजेंसी को तलाश है। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी की टीम डिप्टी पड़ाव स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पुराने कार्यालय भी गई। संगठन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद से ये कार्यालय बंद चल रहा है। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया लंबे समय से उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद यह संगठन लखनऊ और कानपुर में सबसे ज्यादा सक्रिय है।

READ MORE : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सूर्य नमस्कार कर सोशल मीडिया पर साझा की विडियो, गुरु नानक जयंती की दी बधाई

पूर्व में शहर में संगठन के अधिवेशन भी हो चुके हैं। पिछले दिनों लगातार यह बात चर्चा में रही है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के तमाम लोग कानपुर में छूपे हुए हैं। यही नहीं नागरिकता संशोधन कानून के दौरान हुए बवाल और 3 जून को हुई हिंसा में भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के लोगों का हाथ सामने आया था।
 

READ MORE : नेपाल में आया भूकंप तो दिल्ली तक महसूस किये गए झटके


संबंधित समाचार