होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांकेर लोकसभा : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ, बीजेपी से भोजराज नाग तो कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान पर 

कांकेर लोकसभा : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ, बीजेपी से भोजराज नाग तो कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान पर 

Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव का आज 26 अप्रैल को प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव प्रारंभ हो चुका है। इसके अंतर्गत कांकेर लोकसभा सीट में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो चुका है। आपको बता दें की कांकेर लोकसभा के कुछ मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है।  

कांकेर लोकसभा सीट में विधानसभा क्षेत्र सिहावा , संजारी बालोद, डोंडी लोहारा,गुंडरदेही, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल. मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं. कांकेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर चुनावी मैदान पर हैं. 

कांकेर के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. तीनों लोकसभा में 458 क्रिटिकल मतदान केंद्र, संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है. दूसरे चरण में कुल 330 संगवारी केंद्र बनाये गए . 120 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गए . दूसरे चरण में सुरक्षा के लिए 222 कंपनी तैनात किए गए हैं.
 


संबंधित समाचार