होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांकेर लोकसभा : पहली बार महिला अधिकारी कराएंगे मतदान, 6 लाख 90 हजार मतदाता किसका देंगे साथ...  

कांकेर लोकसभा : पहली बार महिला अधिकारी कराएंगे मतदान, 6 लाख 90 हजार मतदाता किसका देंगे साथ...  


रिपोर्टर - जगन्नाथ साहू, बालोद। 

बालोद। Loksabha Election 2024 : लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए जिले से सभी मतदान दल को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। बालोद जिला कांकेर लोकसभा में आता है जिसमें कुल 6 लाख 90 हजार 557 मतदाता है, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 51 हजार 389 है तथा पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 39 हजार 162 है। इसके अलावा जिले के प्रत्येक विधानसभा के 10-10 सहित कुल 30 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा, जिसे संगवारी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। 

बालोद में 814 मतदान केंद्र :

इसी तरह जिले के प्रत्येक विधानसभा के 01-01 मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांग मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। जिले के प्रत्येक विधानसभा के 05-05 मतदान केंद्रों का प्रबंधन सबसे युवा मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। जिले में 814 मतदान केंद्रों के लिए 814 पीठासीन अधिकारी, 814 मतदान अधिकारी बनाये गए हैं।

 


संबंधित समाचार