होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांकेर लोकसभा : शादी के बंधन से पहले लोकतंत्र के पर्व में हुए शामिल, कहा - पहले मतदान फिर अन्य काम

कांकेर लोकसभा : शादी के बंधन से पहले लोकतंत्र के पर्व में हुए शामिल, कहा - पहले मतदान फिर अन्य काम

रिपोर्टर जगन्नाथ साहू, बालोद 

Lok Sabha Elections 2024 PHASE 2 : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में चलाए गए सघन मतदाता जागरूकता आज आयोजित मतदान के दौरान देखने को मिल रहा है। जिले के सभी वर्ग के मतदाताओं के साथ साथ वर वधु बनने जा रहे नव जोड़ों ने भी पहले मतदान करने के बाद शादी के शेष रस्मों को पूरा किया। 


इसके अंतर्गत गुरुर विकासखण्ड के मतदान केंद्र कपरमेटा में हल्दी में रंगे वर लोकेश्वर टेकाम ने बरात  प्रस्थान करने के पूर्व मतदान केंद्र में पहुँचकर मतदान किया। इसी तरह मतदान के केंद्र सुर्रा  में गांव की दो वधु वेदप्रिया एंव संतोषी ने अपने माता पिता के साथ मतदान केंद्र पहुँचकर मतदान किया। इसके अलावा डौंडी ब्लॉक के मतदान केंद्र महामाया में नव वधु सुलोचना ने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।


संबंधित समाचार