होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

‘टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं’: कंगना रनौत का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान

‘टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं’: कंगना रनौत का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद परिसर में उनका आचरण कई बार मर्यादाओं के अनुरूप नहीं दिखता और इससे अन्य सांसदों को असहजता महसूस होती है।

संसद में व्यवहार पर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का रवैया कई मौकों पर अनुचित रहता है। उन्होंने कहा कि जब सांसद मीडिया से बातचीत कर रहे होते हैं, तब राहुल गांधी बीच में हस्तक्षेप करते हुए मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हैं, जो शालीनता के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार से हम महिलाओं को बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल भी फील होता है। क्योंकि, एकदम टपोरी की तरह वो आते हैं..और किसी को भी तू-तड़ाक करते हैं..।।

प्रियंका गांधी के उदाहरण का जिक्र

कंगना रनौत ने इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका आचरण संतुलित और शालीन है। उन्होंने राहुल गांधी को उनसे सीख लेने की सलाह दी।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन बना मुद्दा

हाल ही में बजट सत्र के दौरान संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान राहुल गांधी की अगुवाई में सांसदों ने संसद के ‘मकर द्वार’ की सीढ़ियों पर बैठकर चाय और बिस्किट के साथ प्रदर्शन किया। सत्तापक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह संसद की गरिमा के खिलाफ है और इससे संसदीय परंपराओं का उल्लंघन हुआ है।

पूर्व अधिकारियों ने जताई आपत्ति

इस पूरे मामले पर 200 से अधिक रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, पूर्व अफसरों, राजनयिकों और वकीलों ने भी आपत्ति जताई है। करीब 204 हस्ताक्षरकर्ताओं ने बयान जारी कर राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि संसद जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।


संबंधित समाचार