होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सरकार का दावा: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, पैनिक बाइंग से बचने की अपील, जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी...

सरकार का दावा: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, पैनिक बाइंग से बचने की अपील, जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी...

नई दिल्ली: वैश्विक तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी आशंकाओं के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन संकट की सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

हॉर्मुज तनाव का भारत पर असर नहीं

सरकार के अनुसार, हॉर्मुज क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत बनी हुई है। देश की सभी रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर काम कर रही हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पर्याप्त कच्चे तेल का बैकअप तैयार कर रखा है। मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि पैनिक बाइंग से बचें, क्योंकि किसी भी पेट्रोल पंप पर कमी की स्थिति नहीं है।

LPG उत्पादन में रिकॉर्ड 38% बढ़ोतरी

घरेलू गैस की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। LPG उत्पादन में 38% की वृद्धि, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का कवरेज 76% तक है। इन कदमों से गैस वितरण में पारदर्शिता और तेजी आई है।

जमाखोरों पर कड़ा एक्शन

सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है, देशभर में 12,000 से ज्यादा छापेमारी, 15,000+ गैस सिलेंडर जब्त किया है। सरकार ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कानूनी कार्रवाई तय है, साथ ही राज्यों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

केरोसिन और वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर

LPG पर दबाव कम करने के लिए सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त केरोसिन आवंटन, सिटी गैस नेटवर्क (PNG) का विस्तार, इंडक्शन स्टोव जैसे इलेक्ट्रिक विकल्प अपनाने की सलाह दी,  इसके साथ ही इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गैस सप्लाई को 80% तक सीमित किया गया है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।

सरकार का संदेश

सरकार ने दो टूक कहा है देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, अफवाहों पर ध्यान न दें,जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें।


संबंधित समाचार