होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनता की ज़रूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है।'- कमलनाथ 

'कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनता की ज़रूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है।'- कमलनाथ 

भोपाल। लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टिया जनता के लिए अपने-अपने मेनिफेस्टो लेकर आई है। जिसमे जनता से तमाम वादे किए गए है। कांग्रेस ने भी अपने मैनिफेस्टो में पांच न्याय की बात कही है। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कांग्रेस के न्याय पत्र के विषय में कई बड़ी बातें कही है। चलिए जानते है क्या है पूरी खबर। 

यह मेनिफेस्टो देश की असली आवाज़ है

कई राजनितिक पार्टियों की तरह कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो पेश किया था। जिसमे जनता को कई सुविधाएं देने के वादे किए गए है। अब एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो को देश की असली आवाज बताई है। 

कमलनाथ ने X पर लिखा कि, 'कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनता की ज़रूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है। यह मैनिफ़ेस्टो देश की असली आवाज़ है, जिसे राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुना, समझा और महसूस किया है। कांग्रेस के पाँच न्याय युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और भागीदारी न्याय के माध्यम हर कमजोर वर्ग को संबल और शक्ति देने का अभिनव प्रयास है।'

आगे उन्होंने लिखा कि, 'कांग्रेस के साथ आइए और सभी को न्याय दिलाने के महाअभियान को मज़बूत करिए। हम युवाओं को रोज़गार, किसानों को कर्जमाफी/एमएसपी, महिलाओं को 8500 रूपये महीने, श्रमिकों को 400 रूपये प्रतिदिन का पारिश्रमिक, जातिगत जनगणना जैसी अनेकों जनहितैषी योजनाओं के साथ आपके बीच है।'


संबंधित समाचार