होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: कांग्रेस से इस्तीफे के बाद, कल्याण कंसाना बने BSP उम्मीदवार, कहा - बीएसपी ने मुझ पर जताया भरोसा

MP NEWS: कांग्रेस से इस्तीफे के बाद, कल्याण कंसाना बने BSP उम्मीदवार, कहा - बीएसपी ने मुझ पर जताया भरोसा

Kalyan Kansana Resigns From Congress:ग्वालियर ; मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव महज कुछ दिनों में होने वाला है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिए है ,तो वही दूसरी तरफ अब भी कांग्रेस में भगदड़ जारी है। बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री और  दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक कल्याण सिंह कंसाना पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थमा है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट दी इस्तीफे की जानकारी 

Kalyan Kansana Resigns From Congress:इसके साथ ही बीएसपी  ने उन्हें ग्वालियर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी से टिकिट मिलते ही कल्याण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  कल्याण सिंह कंसाना ने लिखा कि कांग्रेस के शीर्ष आला कमान और प्रदेश संगठन पर वादा खिलाफ के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि बीएसपी ने मुझ पर भरोसा जताया है ऐसी स्थिति में पार्टी और जनता के विश्वास पर भी खरा उतरूंगा।

कल्याण सिंह कंसाना गुर्जर समाज के बड़े चेहरे

Kalyan Kansana Resigns From Congress:गौरतलब है कि कल्याण सिंह कंसाना गुर्जर समाज के बड़े चेहरे और किसान नेता के रूप में पहचान रखते हैं। बीएसपी पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके चलते सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के वोट बैंक पर होगा।


 


संबंधित समाचार