होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जैसे हनुमान, राम के भक्त, वैसे मैं जनता का भक्त: शिवराज

जैसे हनुमान, राम के भक्त, वैसे मैं जनता का भक्त: शिवराज

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हुनमान जयंती पर विदिशा के रंगाई स्थित हनुमान मंदिर और बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन की। पूर्व सीएम ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हनुमान जी आप सभी पर कृपा की वर्षा करें। 

उनकी कृपा आप सभी पर बरसे यही अंतर्मन से प्रार्थना है और हनुमान जी जैसे राम के भक्त, वैसे ही मैं जनता का भक्त हूं। मेरे भगवान ही मेरी जनता है और जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। वहीं शिवराज ने विदिशा के ग्राम खिरिया से आज जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। ये यात्रा विदिशा लोकसभा के 60 से भी ज्यादा गांवों में पहुंची, जहां आमजन ने शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।  

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मैदान छोड़ दिया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। वहीं राहुल गांधी भी अमेठी छोड़कर वायनाड निकल गए हैं, वो रणछोड़दास बन गए हैं। अब जो नेता खुद ही चुनाव जीतने में सक्षम नहीं है, वो कांग्रेस को क्या बचाएंगे। कांग्रेस समाप्ति की ओर है और इसलिए उनके के विचारवान नेता कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  

आदर्श लोकसभा बनेगा विदिशा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विकास की एक ईंट तक नहीं लगाई, पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। विकास के काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। अब विदिशा संसदीय क्षेत्र में भी विकास के कामों को आगे बढ़ाना है, चाहे सिंचाई हो, चाहे पढ़ाई हो, हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है। हम सभी को मिलकर विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा बनाना है। पूर्व सीएम ने कहा कि तुम ही शिवराज हो, तुम ही उम्मीदवार हो।  


संबंधित समाचार