होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jitu Patwari Letter : सीएम मोहन को पटवारी का पत्र, कहा इन तीन मंत्रियों को हटाओं...

Jitu Patwari Letter : सीएम मोहन को पटवारी का पत्र, कहा इन तीन मंत्रियों को हटाओं...

Jitu Patwari Letter : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों को हटाने की मांग की है। पटवारी ने अपने पत्र में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत बताया है।

इन मंत्रियों को हटाने की मांग?

पत्र में जीतू पटवारी ने मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया से जुड़े मामले के संदर्भ में, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भागीरथपुरा की घटना और क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को लेकर और स्वास्थ्य मंत्री एवं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को छिंदवाड़ा में कथित रूप से कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

बजट सत्र से पहले उठाया मुद्दा

पटवारी ने पत्र में कहा कि 16 फरवरी से शुरू हो रहे राज्य के बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण प्रस्तावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज को नजरअंदाज कर रही है। उनके अनुसार, जनभावनाओं से जुड़े गंभीर मामलों के बावजूद संबंधित मंत्री पद पर बने हुए हैं, जिससे सरकार की नैतिक जवाबदेही पर प्रश्न उठते हैं।

सरकार की नैतिकता पर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश एक लोकतांत्रिक राज्य है, जहां शासन की प्रत्येक इकाई से नैतिकता और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान, मासूम बच्चों की मौत और प्रशासनिक विफलताओं जैसे मामलों पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण से पहले इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाकर जनभावनाओं का सम्मान किया जाए। अन्यथा यह संदेश जाएगा कि सरकार इन मुद्दों पर मौन समर्थन की स्थिति में है। फिलहाल इस पत्र पर सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


संबंधित समाचार