होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Heavy Meal के तुरंत बाद Fruits खाना सही है या नहीं? जानिए Experts की राय...

Heavy Meal के तुरंत बाद Fruits खाना सही है या नहीं? जानिए Experts की राय...

फल हमारी डाइट का एक बेहद अहम हिस्सा माने जाते हैं। विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। खासतौर पर गर्मियों में तरबूज, संतरा और सेब जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाना सही होता है? कई लोग लंच या डिनर के बाद फल को मिठाई की तरह खा लेते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

Heavy Meal के तुरंत बाद Fruits खाने पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार फल में मौजूद नेचुरल शुगर और फाइबर जल्दी पच जाते हैं, जबकि भारी भोजन में मौजूद प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट को पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाता है तो कुछ मामलों में पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इससे कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या भी महसूस हो सकती है। हालांकि यह समस्या हर व्यक्ति में नहीं होती और यह काफी हद तक व्यक्ति के डाइजेशन सिस्टम पर निर्भर करती है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉक्टर्स के मुताबिक जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है उन्हें भोजन के तुरंत बाद फल खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर इन समस्याओं में यह परेशानी बढ़ सकती है। फ्रुक्टोज इनटॉलरेंस, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS), बार-बार गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है, ऐसे लोगों को खाने और फल के बीच कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखना बेहतर माना जाता है।

क्या खाने के बाद फल खाने से पोषक तत्व कम हो जाते हैं?

कुछ लोगों का मानना है कि अगर फल को खाने से पहले या बाद में खाया जाए तो शरीर को उसके पोषक तत्व पूरी तरह नहीं मिलते। लेकिन विशेषज्ञ इस बात को गलत मानते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार मानव पाचन तंत्र इस तरह बना है कि वह भोजन से अधिकतम पोषक तत्वों को अवशोषित कर सके। छोटी आंत की लंबाई ज्यादा होने के कारण यह धीरे-धीरे पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाती है। इसलिए भोजन के साथ या बाद में फल खाने से उनके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

भोजन के बाद कौन-से Fruits खाना बेहतर माना जाता है?

कुछ फल ऐसे होते हैं जो भोजन के बाद भी पचने में अपेक्षाकृत आसान होते हैं और पाचन में मदद कर सकते हैं। जैसे पपीता, अनानास, कीवी, बेरीज, सेब, पपीता और अनानास में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे भोजन का पाचन बेहतर हो सकता है।

Fruits खाने का सही समय क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट नाश्ते और लंच के बीच वर्कआउट के बाद भोजन के 30-60 मिनट बाद है, इससे शरीर को फल के पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिलते हैं। भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाना हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं उन्हें थोड़ा अंतर रखना चाहिए। सही समय पर फल खाने से शरीर को अधिकतम लाभ मिल सकता है।


संबंधित समाचार