होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

International Science Festival : भोपाल में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

International Science Festival : भोपाल में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 International Science Festival : मध्य प्रदेश के भोपाल में आज मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी में इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। CM शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी सम्मिलित हुए है।

READ MORE :  रायगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में थी महिला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोग्राम हॉल के AC बंद करा दिए। CM ने कहा, सर्दी के दिन हैं। कोट-पैंट पहनकर सब आए हैं, उसमें ये AC चलाने की क्या जरूरत है। प्रधानमंत्री ऊर्जा बचाने के पक्षधर हैं। जब जरूरत हो तभी बिजली खर्च करो। मुख्यमंत्री ने कहा, मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव है। मैनिट भारत की शान है। भारत की सोच ही वैज्ञानिक है। इनोवेटिव और साइंटिफिक सोच, ये भारत की संस्कृति, माटी और यहां की जड़ों में है। हजारों साल पहले से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने चमत्कार किया। प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं।

RAED MORE : सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर भावुक हुए फैन्स , उनके चाहने वालों ने साझा किया पोस्ट

अगर वैक्सीन नहीं होती, तो आज आप सभी के मुंह पर मास्क होते। ये प्रधानमंत्री का ही चमत्कार है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के निर्माण में साइंस, टेक्नॉलोजी, इनोवेशन का महत्वपूर्ण रोल है। प्रधानमंत्री की सोच पूरी तरह साइंटिफिक है।

 

 latest news video यहाँ देखें:

 


संबंधित समाचार