होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS: बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, छात्रावास के खाने में निकल रहे कीड़े, कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठे छात्र

CHHATARPUR NEWS: बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, छात्रावास के खाने में निकल रहे कीड़े, कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठे छात्र

छतरपुर : प्रदेश और केंद्र सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ने के लिए प्रदेश में तरह तरह के योजनाएं और स्कूल, कॉलेज खोल रहे है। ताकि हर वर्ग का बच्चा पढ़ लिखकर कुछ बन सके। जिसके चलते अलग अलग शहर और राज्य से भी लोग अपना करियर बनाने के लिए आते है। लेकिन हकीकत का खुलासा वहां पहुंचने के बाद होता है। ऐसा ही कुछ छतरपुर के छात्रावास में हुआ। जहां छात्रों को हॉस्टल में ख़राब खाना परोसा जा रहा हैं। जिसका वीडियो जारी कर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। 

एसडीएम और तहसीलदार ने की छात्रों से मुलाकात 

बता दें कि छतरपुर के एक छात्रावास में छात्रों के खाने से कीड़े निकले। यह कोई पहला मामला नहीं है, इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।  छात्रावास की अनियमिताओं से छात्र हो रहे है परेशान। जिसके चलते आज वो कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठा गए। जिसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम अखिल राठौर एवं तहसीलदार आनंद शर्मा छात्रों से मिलने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को समझने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सुबह से छात्र भूंखे धरने पर बैठे है। 

सीनियर छात्रावास गणेश कॉलोनी का है मामला 

बता दें कि ये मामला सीनियर छात्रावास गणेश कॉलोनी का है। जहां के बॉयज हॉस्टल के खाने में कीड़े निकल रहे है। वही अपनी परेशानी मीडिया कर्मियों को बताते हुए छात्रों ने बताया कि छात्रावास में रात्रि के समय कोई भी चौकीदार नहीं रहता, हॉस्टल के खाने में निकलते है कीड़े मकोड़े। स्वास्थ्य को लेकर छात्रावास में नहीं है कोई सुविधा। छात्रावास की अनियमिताओं से छात्र हैं परेशान। साफ सुथरे खाने के लिए तरस रहे है स्टूडेंट। सरकार द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाता सीनियर छात्रावास क्रमांक 1 और 2 . छात्रों द्वारा कई बार की जा चुकी है शिकायत। नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान। 


संबंधित समाचार