होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में 1 अगस्त को होगा आईएनएच-हरिभूमि जिला संवाद, सत्ता-विपक्ष और व्यापार जगत के दिग्गज करेंगे मंथन

रायपुर में 1 अगस्त को होगा आईएनएच-हरिभूमि जिला संवाद, सत्ता-विपक्ष और व्यापार जगत के दिग्गज करेंगे मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर में आईएनएच-हरिभूमि की बहुचर्चित 'जिला संवाद' श्रृंखला का आयोजन 1 अगस्त को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के सभागार में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के विकास, प्रशासन, राजनीति, व्यापार और जनसरोकारों से जुड़े अहम विषयों पर विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाकर सार्थक संवाद स्थापित करना है। इस विशेष संवाद कार्यक्रम का संचालन आईएनएच और हरिभूमि  के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे। वे सत्ता पक्ष, विपक्ष, प्रशासन और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सीधा संवाद करेंगे।

सत्ता पक्ष के कई प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी अपनी बात रखेंगे।

विपक्ष भी रखेगा अपना पक्ष

कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन सहित अजीत कुकरेजा, सुबोध हरितवाल, पंकज शर्मा और आकाश शर्मा विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगे।

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

संवाद कार्यक्रम में व्यापार और उद्योग क्षेत्र से भी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। इनमें छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, आईटीएसए हॉस्पिटल के सह-संस्थापक एवं निदेशक सुनील बलानी तथा चैतन्य ग्रुप के एमडी अशोक खूबचंदानी शामिल होंगे।

प्रशासनिक अधिकारी भी करेंगे सहभागिता

रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर संजीय शुक्ला और एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से शहर के विकास और जनसमस्याओं पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

जनहित और विकास पर रहेगा फोकस

आईएनएच-हरिभूमि के इस जिला संवाद कार्यक्रम में रायपुर के विकास, अधोसंरचना, कानून-व्यवस्था, व्यापार, निवेश, शहरी सुविधाओं और नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पक्षों के विचारों को एक मंच पर लाकर रचनात्मक समाधान की दिशा में संवाद को बढ़ावा देना है।


संबंधित समाचार