होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore firecracker factory blast : इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक घायल की मौत, अन्य दो का इलाज जारी

Indore firecracker factory blast : इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक घायल की मौत, अन्य दो का इलाज जारी

इंदौर। कल एमपी में इंदौर की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। काफी देर चले इलाज के बाद अब जानकारी सामने आ रही है कि इनमें से एक की मौत हो गई है। हालांकि इस समय अन्य दो लोगों का इलाज कराया जा रहा है। उनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

इलाज के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में झुलसे सभी लोगों को चोइथराम अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। यहां तीन लोग रोहित परमानंद, अर्जुन राठैर और उमेश चौहान का इलाज कराया जा रहा है। इनमें से रोहित परमानंद की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब तक उसे वेंटीलेशन पर रखा जा रहा था, लेकिन उसकी हालत मे सुधार नहीं हो रहा था। आखिर आज उसने दम तोड़ दिया है। वहीं अन्य दो का इलाज अस्पताल में काराय जा रहा है। 

परमिशन से अधिक रखा था बारूद 

मालूम हो कि कल इंदौर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर महू के पास अंबाचंदन में बनी एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसकी गूंज भी काफी दूर तक सुनाई दी थी। इस धमाके में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चोइथराम अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इन सभी की हालत उस समय नाजुक ही थी। जिनमें से एक की आज मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री मोहम्मद शाकिर खान की है। इसके चलते पुलिस ने मोहम्मद शाकिर खान के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद जांच के लिए गई टीम का कहना है कि फैक्ट्रि में केवल 15 किलो बारूद रखे जाने की अनुमति थी, लेकिन यहां इससे की अधिक मात्रा में बारूद रखा गया था। जिसमें धमाका हो गया है। फिलहाल आरोपी मालिक फरार बताया जा रहा है, पुलिस हर संभव ठिकाने पर आरोपी की तलाश कर रही है। 
 


संबंधित समाचार