होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मप्र के मौसम में बदलाव जारी, अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather Update: मप्र के मौसम में बदलाव जारी, अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रदेश में इन दिनों बारिश हल्की से मध्यम हो गई है। अच्छी बारिश नहीं होने के चलते किसान जहां परेशान है। तो वही आज इंदौर-भोपाल में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में अति से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। 

मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर

प्रदेश में इन दिनों सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय होने के चलते अभी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। साथ ही आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। तो वही कई जगहों पर आंधी जैसे हालात भी बन सकते हैं। 

कुछ जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान कुछ जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, देवास, धार, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, शहडोल, पन्ना, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट सहित कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

सामान्य से अब तक 46 प्रतिशत कम वर्षा

राज्य में अब तक सामान्य से करीब 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। यदि आने वाले दिनों में व्यापक बारिश नहीं हुई, तो खरीफ फसलों पर इसका असर और अधिक बढ़ सकता है। किसान फिलहाल अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


संबंधित समाचार