होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

India’s Got Latent S2:‘जिगरा’ फ्लॉप और Cannes अपीयरेंस पर समय रैना ने कसा तंज, आलिया भट्ट को किया रोस्ट

India’s Got Latent S2:‘जिगरा’ फ्लॉप और Cannes अपीयरेंस पर समय रैना ने कसा तंज, आलिया भट्ट को किया रोस्ट

मुंबई। कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का चर्चित शो ‘India’s Got Latent’ दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुका है। शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और समय रैना के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आगामी स्पाई-एक्शन फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं।शो के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट के बीच हुई मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

‘जिगरा’ और Cannes Film Festival अपीयरेंस पर ली चुटकी

‘जिगरा’ को लेकर समय रैना का मजाक अपने चिर-परिचित रोस्टिंग अंदाज में समय ने आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ और उनके Cannes Film Festival अपीयरेंस पर चुटकी ली। बातचीत की शुरुआत करते हुए समय रैना ने कहा,“आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां आई हैं।” इस पर आलिया ने हंसते हुए जवाब दिया,“हां, मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है।” इसके बाद समय ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा किया था।”समय का यह कमेंट सुनते ही ऑडियंस के साथ खुद आलिया भट्ट भी हंस पड़ीं। आलिया ने जवाब देते हुए कहा,“कम से कम तुमने फिल्म तो देखी, इसके लिए धन्यवाद।” यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

रणबीर कपूर को लेकर भी किया मजाक

समय रैना ने बातचीत के दौरान खुद को रणबीर कपूर का बड़ा फैन बताया। उन्होंने कहा, “मैं आपके बगल में बैठकर बहुत नर्वस हूं क्योंकि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं…आपके पति रणबीर कपूर का। बेशक आपका भी।” समय के इस जवाब पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

Cannes अपीयरेंस पर भी कसा तंज

शो के दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट के Cannes Film Festival अपीयरेंस का जिक्र करते हुए कहा,“कहां Cannes और कहां Latent लेकिन यहां कैमरा सिर्फ आप पर है।”समय का यह बयान उन वायरल वीडियो की ओर इशारा था, जिनमें Cannes के दौरान कैमरों का फोकस कुछ समय के लिए आलिया से हट गया था। उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।हालांकि, आलिया ने भी इस मजाक को बेहद सकारात्मक तरीके से लिया और पूरे माहौल को हल्का बनाए रखा।

‘Alpha’ के प्रमोशन में जुटीं आलिया और शरवरी

बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘Alpha’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा मानी जा रही है और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘India’s Got Latent Season 2’ में दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने एपिसोड को और भी खास बना दिया है।


संबंधित समाचार