होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AFCAT 01/2026 भर्ती: वायुसेना ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, अब 19 दिसंबर तक मौका

AFCAT 01/2026 भर्ती: वायुसेना ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, अब 19 दिसंबर तक मौका

AFCAT 01/2026 भर्ती:  भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इंडियन एयर फोर्स ने AFCAT 01/2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार AFCAT 01/2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी। पहले निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 19 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। वहीं AFCAT 01/2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कुल पदों की संख्या और ब्रांच

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 340 पदों को भरा जाएगा। इसमें

फ्लाइंग ब्रांच

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)

पद शामिल हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री के तहत भी आवेदन का विकल्प दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) होना जरूरी है।
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य रूप से उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि कुछ श्रेणियों में अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी लागू होगी।

आवेदन प्रक्रिया

AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाना होगा। इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।


 

 


संबंधित समाचार