होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 से विकेट हराकर जीती टेस्ट सीरीज: कुलदीप यादव और जडेजा ने किया शानदार प्रदर्शन... 

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 से विकेट हराकर जीती टेस्ट सीरीज: कुलदीप यादव और जडेजा ने किया शानदार प्रदर्शन... 

IND vs WI Test Series: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उसे जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत थी। भारत ने आखिर में 35.2 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बनाए। 58 रन बनाकर राहुल ने अपनी नाबाद पारी खेली। भारत के कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (175) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। 

वेस्टइंडीज की जवाबी पारी:

जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेंदों पर 103 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की, जिससे उसकी टीम 390 रन बनाने में सफल रही। जिससे पांचवें दिन तक मैच आगे बढ़ गया। अहमदाबाद में भारत के द्वारा खेला गया, तीन दिन के अंदर पहला टेस्ट मैच की पारी में 140 रन से जीत मिली थी।

शुभमन गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीती:

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पहली टेस्ट जीतने में कामयाब रही है। इससे पहले जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब भी शुभमन गिल ही कप्तान थे, लेकिन उस वक्त सीरीज बराबरी पर छूटी थी, लेकिन अब सीरीज ना केवल जीती है, बल्कि विरोधी टीम का पूरी तरह से सफाया हो गया है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2002 से लेकर अब तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

द. अफ्रीका के विश्व रिकॉर्ड की भारत ने की बराबरी:

एक टीम खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अभी तक साउथ अफ्रीका के नाम था। साउथ अफ्रीका ने साल 1998 से लेकर 2025 तक वेस्टइंडीज को लगातार 10 सीरीज में हराया है। अब भारत ने भी वेस्टइंडीज को लगातार 10 टेस्ट सीरीज में हरा दिया है। यानी अब साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी भी हो गई है। इतने लंबे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक दो ही बार हुआ है, जब किसी टीम ने विरोधी टीम को लगातार 10 दफा टेस्ट सीरीज में हराया हो।

पहली पारी में वेस्ट इंडीज: 248/10, दूसरी पारी में : 390/10
पहली पारी में भारत : 518/5, वहीं इसकी दूसरी पारी में : 124/3
 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें: 
1158 - ऑस्ट्रेलिया
(2107 मैच)
922* - भारत
(1916 मैच)
921 - इंग्लैंड
(2117 मैच)
831 - पाकिस्तान
(1735 मैच)
719 - दक्षिण अफ्रीका
(1375 मैच)
 


संबंधित समाचार