होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IND vs ENG U19 WC Final: 55 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, इंग्लैंड पर भारत की मजबूत पकड़...

IND vs ENG U19 WC Final: 55 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, इंग्लैंड पर भारत की मजबूत पकड़...

आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम की नजरें छठा खिताब जीतने पर हैं, जबकि इंग्लैंड दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश में है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत तेज रही, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक:

ओपनिंग जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और आरोन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ पारी संभाली। भारत ने 8 ओवर में 50 रन पूरे किए हैं, 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा है। फरहान अहमद के एक ओवर में वैभव ने 22 रन बटोरे आयुष म्हात्रे 50 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर डटे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से शानदार शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी ने इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

भारत का रिकॉर्ड और खिताबी इतिहास:

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है।भारत के 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 तक का खिताब वहीं अब टीम लगातार छठा और कुल दसवां फाइनल खेल रही है, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है।

टूर्नामेंट में भारत का सफर:

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। USA को 6 विकेट से हराया, बांग्लादेश को 18 रन से मात, न्यूजीलैंड पर 7 विकेट से जीत, जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत हासिल की थी, टीम अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है।

 भारत की मजबूत पकड़:

हेड-टू-हेड आंकड़े के मुताबिक में कुल 55 मैच हैं, जिसमें भारत जीता: 41, इंग्लैंड जीता: 13, टाई: 1 आंकड़े साफ तौर पर भारत की मजबूत पकड़ दिखाते हैं।  ऐसे में अगर हम वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उसके विस्फोटक सेंचुरी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अगर गेंदबाज इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर सकती है।

फाइनल की प्लेइंग-11 

भारत: वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड:  जोसेफ मूर्स, बेन डॉकिन्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।


संबंधित समाचार