होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दशहरा-दीपावली मिलन में विधायक ने पत्रकारों में बांट दी स्वेच्छानुदान की राशि

दशहरा-दीपावली मिलन में विधायक ने पत्रकारों में बांट दी स्वेच्छानुदान की राशि

कोरिया | गरीब व जरूरतमंदों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जाने वाली जनसंपर्क व स्वेच्छानुदान निधि की राशि मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने पत्रकारों में बांट दी। विधायक जायसवाल ने अपने चिरमिरी स्थित निवास में पत्रकारों को दशहरा दीपावली मिलन के नाम पर आमंत्रित किया वहां पत्रकारों को भेंट के तौर पर विधायक जनसंपर्क निधि की राशि का चेक वितरित किया गया विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 पत्रकारों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि का चेक वितरित किया गया। पत्रकारों को वितरित किए गए चेक में कोरिया जिले के अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर हैं।

पूर्व में महिला कांग्रेस अध्यक्ष को दी थी स्वेक्षानुदान की राशि

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने डेढ़ साल पहले मनेन्द्रगढ़ की महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष को शिक्षा के नाम पर स्वेक्षानुदान की राशि वितरित की थी। विधायक ने महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के साथ ही महिला कांग्रेस नेत्रियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही स्वेक्षानुदान कि राशि वितरित की थी। लेकिन किरकिरी होने पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ने उस राशि को गरीबों को वितरित किया था।

त्योहार में पत्रकारों को उपहार देना गलत नही है। लेकिन व्यक्तिगत वाहवाही लूटने के लिए मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग करना गलत है।

श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक

ये मेरा अधिकार है

जिले के भाजपा के विधायक जनसम्पर्क व स्वेच्छानुदान का उपयोग अपने लिए कपड़े खरीदने घर की साज सज्जा के लिए करते थे। मैंने तो लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ जो जरूरतमंद है उनको उपहार दिया है। यह राशि उनके काम आएगी। जनसम्पर्क और स्वेक्षानुदान कि राशि कहां देनी है ये मेरा अधिकार है।

-विनय जायसवाल, विधायक

फाइल देखकर...

विधायक जिन नामों की अनुशंसा करते हैं उनके नाम से विधायक जनसपंर्क निधि की राशि का चेक प्रशासन जारी करता है। इस विषय मे विस्तृत जानकारी फाइल देखकर दे पाऊंगा।

-श्याम धावड़े, कलेक्टर


संबंधित समाचार