होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लोकसभा चुनाव को लेकर दिखा वोटर्स में उत्साह, कही दूल्हा-दुल्हन तो कही,106 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान 

लोकसभा चुनाव को लेकर दिखा वोटर्स में उत्साह, कही दूल्हा-दुल्हन तो कही,106 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान 

मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीटों होशंगाबाद, खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, रीवा और सतना पर मतदान हो रहे है। जगह-जगह से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमे मतदान के प्रति मतदाताओं की निष्ठा देखी जा सकती है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर 106 साल की बुजुर्ग महिला ने वोट करके लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी दिखाई है। 

टीकमगढ़ - लोकसभा चुनाव में वोटर्स में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। निवाड़ी के वीर सागर गांव के राहुल यादव ने अपनी बरात में जाने से पहले एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया व मतदान किया।

नर्मदापुरम - आपको बता दें कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी दिखते हुए पचमढ़ी की एक बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पर जा कर मतदान किया। महिला की उम्र 106 साल है। जो लोग घर में दरवाजा बंद करके बैठे हुए है उनके लिए ये बुजुर्ग महिला एक सबक है। बुजुर्ग का नाम कस्तूरी शुक्ला है। 

टीकमगढ़ - मतदान के प्रति जागरूक महिला मतदाता काजल रैकवार अपने एक माह के बच्चे को लेकर मतदान केंद्र क्रमांक 100 शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर पर अपने मत का प्रयोग करने पहुंची।


संबंधित समाचार