होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nepanagar News : सांप्रदायिक एकता की मिसाल, ​क्रिश्चयन ने किया वानर का अंतिम संस्कार

Nepanagar News : सांप्रदायिक एकता की मिसाल, ​क्रिश्चयन ने किया वानर का अंतिम संस्कार

लोकेशन: नेपानगर (मध्यप्रदेश) 
संवाददाता: महेश पठारिया | मो. 7999180175

Nepanagar News : नेपानगर में सांप्रदायिक एकता और सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब एक क्रिश्चियन व्यक्ति ने वानर का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

करंट लगने से वानर की मौत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक वानर की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पर्यावरण प्रेमी और सर्प मित्र एरिक साइमन मौके पर पहुंचे। एरिक साइमन क्षेत्र में समय-समय पर सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वानर की तलाश के दौरान वह नजर नहीं आया, जिस पर स्थानीय लोगों ने अनुमान जताया कि वानर जंगल की ओर चला गया होगा। हालांकि, अगले दिन शनिवार को वृंदावन कॉलोनी से सूचना मिली कि वानर कॉलोनी में ही फर्शियों के बीच मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद एरिक साइमन दोबारा मौके पर पहुंचे।

हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

स्थानीय नागरिकों के सहयोग से वानर का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ससम्मान अंतिम संस्कार कर उसे दफनाया गया। एरिक साइमन ने बताया कि श्रीराम बर्तन भंडार के नितिन वर्मा ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस दौरान राकेश, राहुल, समस्त, स्टीफन सहित अन्य लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। नेपानगर में सामने आई यह पहल सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।


संबंधित समाचार