होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रदेश में दिखा लॉकडाउन का असर, नए आंकड़ों में आई आंशिक कमी

प्रदेश में दिखा लॉकडाउन का असर, नए आंकड़ों में आई आंशिक कमी

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। प्रदेश में कोरोना के नए आंकड़ों में आंशिक कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 256 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसमें सबसे अधिक रायपुर जिले में 104 नए मामले सामने आए हैं। 

बता दें की इन पॉजिटिव आए लोगों में से पुलिस जवान, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, 112 का कर्मचारी, पूर्व पार्षद और शहर के विभिन्न इलाकों से संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ ही रायपुर 104, राजनांदगांव 21, कवर्धा 16, दुर्ग 15, कोरिया 13, कोंडागांव 9 बिलासपुर 12 जांजगीर चांपा 21, सरगुजा 8, सूरजपुर 6, रायगढ़ 5, बलौदा बाजार 4, कांकेर व नारायणपुर 3-3, मुंगेली, बस्तर, कोरबा, जशपुर, महासमुंद व दंतेवाड़ा 2-2, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, बलरामपुर से 1-1 नए संक्रमित सामने आए है। 

आपको बता दें की प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2884 हो गई है। वहीं 285 लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद 5931 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बीते दिनों हुई एक मौत के बाद अब तक कोरोना से 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ ही प्रदेश में कोरोना का ओवरऑल आंकड़ा 8856 पर पहुंच गया है।


संबंधित समाचार