होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IBPS ने PO और मैनेजमेंट ट्रेनी के हजारों पदों पर निकाली भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन

IBPS ने PO और मैनेजमेंट ट्रेनी के हजारों पदों पर निकाली भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 6715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹175 शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन में देरी न करें

बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखते हुए समय पर आवेदन करना बेहतर रहेगा। साथ ही परीक्षा की तैयारी भी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।


संबंधित समाचार