होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Husband killed his wife : रायगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में थी महिला

Husband killed his wife : रायगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में थी महिला

Husband killed his wife : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर सो रही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है कहा-तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

READ MORE : सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर भावुक हुए फैन्स , उनके चाहने वालों ने साझा किया पोस्ट

बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी(35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था। बताया गया कि सोमवार को सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दौरान महिला की भतीजी घर पर थी। महिला की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। घटना के बाद सियाराम घर से बाहर चला गया था।

READ MORE : रायपुर में आज पहली बार होगा इंटरनेशनल मैच, आपस में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाडी

कुछ देर बाद जब वह घर लौटा, तब महिला को काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में सियाराम ही लेकर गया था। वहां से महिला को रायगढ़ रेफर किया गया। रायगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। मगर गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी भतीजी ने ही पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 latest news video यहाँ देखें:

 

 


संबंधित समाचार