होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDSOUR NEWS : होटल के कमरे में पति का चल रहा था प्रेम प्रसंग, मौके पर पहुंची पत्नी, फिर ,,, VIDEO वायरल

MANDSOUR NEWS : होटल के कमरे में पति का चल रहा था प्रेम प्रसंग, मौके पर पहुंची पत्नी, फिर ,,, VIDEO वायरल

मंदसौर :  मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित एक होटल में 'पति, पत्नी और वो' का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां पति की बेवफाई की सजा पत्नी ने गर्लफ्रेंड को ऐसी दी की मौके पर हड़कप मच गया। इतना ही नहीं मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

पति पेशे से डॉक्टर

दरअसल, पति जुल्फिकार अली जो की पेशे से डॉक्टर है। वह अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए मंदसौर पहुंचा था। इस दौरान दोनों प्रेमी जोड़े होटल के कमरे में साथ समय बिता रहे थे। इस बात की जानकारी लगते ही पत्नी भी परिजनों के साथ होटल पहुंची और पति और गर्लफ्रेंड की जमकर धुलाई कर दी। हालांकि इस दौरान पति पत्नी से उसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा । लेकिन पत्नी इस कदर गुस्से में थी कि उसने पति की एक न सुनी और प्रेमिका के बाल पकड़कर सीढ़ियों से घसीटती हुई नीचे ले गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई और मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। 

पति प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था

मामला बुधवार रात का है। जहां मंदसोर शहर के उधम सिंह चोराहा स्थित समता होटल’ में पति प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। जिसकी भनक पहले ही पत्नी को थी। इसी वजह से पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी परिजनों को लेकर होटल पहुंची और पति और प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने लेकर गई। बातचीत के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ घर लौट गई, जबकि जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका के साथ मंदसौर से रवाना हो गया। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
 


संबंधित समाचार