होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajeshwari Ben Shah : गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन, पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख 

Rajeshwari Ben Shah : गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन, पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख 

Rajeshwari Ben Shah : मोदी सरकार के मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। राजेश्वरी बेन शाह अमित शाह की बड़ी बहन थी। वह फेंफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद से मुंबई लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव

राजेश्वरी बेन शाह के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। सीएम मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को शांति देने, अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुरूख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिवारजनों को यह अपार दुरूख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 


संबंधित समाचार