होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Holika Dahan : बाबा महाकाल के दर पर मनाया जायेगा होली का पर्व, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा होलिका दहन

Holika Dahan : बाबा महाकाल के दर पर मनाया जायेगा होली का पर्व, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा होलिका दहन

Holika Dahan :  बाबा महाकाल के दर पर उज्जैन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया जायेगा मध्यप्रदेश के उज्जैन में कंडों से होली बनाकर होलिका दहन किया जाएगा। 20 फीट ऊंची होली बनाई गई है।

READ MORE : बस्तर में दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को किया शर्मसार, 7 लड़कों ने मेला देखने आई युवती से किया सामूहिक बलात्कार

इन कंडों को रंग-गुलाल से भी सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चकमक पत्थरों का उपयोग कर होली जलाई जाएगी। ये सिंहपुरी की होली के नाम से प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि सिंहपुरी की होली जलाने राजा भृतहरि आते थे। तब से यह परंपरा निभाई जा रही है। इसे सबसे बड़ी वैदिक होली माना जाता है। उज्जैन में सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा।

READ MORE :  शीजान खान हुए जेल से रिहा, भाई को लेने आईं बहनों के चेहरे पर दिखी खुशी

महाकाल मंदिर के साथ सिंहपुरी में भी होलिका दहन किया जाएगा। सिंहपुरी में जलने वाली होली अपने आप में खास है। कारण- यहां होली जलाने की वर्षों पुरानी वैदिक परंपरा आज भी निभाई जा रही है। ये होली पर्यावरण बचाने का भी संदेश देती है।

Watch Latest News Video: 

 


संबंधित समाचार