होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : हेमंत खंडेलवाल ने उठाई झाड़ू, प्लास्टिक कचरा किया साफ, स्वच्छता का दिया संदेश

BETUL NEWS : हेमंत खंडेलवाल ने उठाई झाड़ू, प्लास्टिक कचरा किया साफ, स्वच्छता का दिया संदेश

बैतूल। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बैतूल में चल रहे ‘75 दिन, 75 कदम’ अभियान की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सराहना की। उन्होंने खुद अभियान में शामिल होकर सड़क पर फैले पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरे को साफ किया और लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। 

75 दिन, 75 कदम और स्वच्छता की मुहिम

शहर के कुछ जागरूक नागरिकों ने यह पहल किसी संस्था या एनजीओ के बैनर तले नहीं, बल्कि अपनी इच्छाशक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शुरू की है। अभियान से जुड़े लोग प्रतिदिन 75 कदम के दायरे में फैले प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर सफाई करते हैं। यह मुहिम लगातार 75 दिनों तक चलाई जाएगी।

नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील 

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोग स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की बातें तो करते हैं, लेकिन खुद आगे आकर काम नही करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को जोड़ने के साथ पर्यावरण की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से ऐसी पहलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।


संबंधित समाचार