होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DABRA NEWS : डबरा में मिस्त्री की हेल्पर ने की हत्या, देर रात घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

DABRA NEWS : डबरा में मिस्त्री की हेल्पर ने की हत्या, देर रात घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां मंदिर के निर्माण कार्य में कार्य कर रहे मिस्त्री को उसके ही साथ ही ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शरू की। 

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कारीगर कल्लू (जो भोरी गांव का रहने वाला कालू जाटव बताया जा रहा है) ग्राम इकहरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में टाइल्स लगाने का काम करने आया था। मंदिर परिसर में ही काम के चलते कारीगर और उसका हेल्पर रात में रुकते थे।

शराब पीने  के बाद हुआ विवाद 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बीती रात शराब पीने और खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर मिस्त्री और हेल्पर (बेलदार) के बीच तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हेल्पर ने धारदार हथियार से कारीगर कल्लू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हेल्पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

हत्या की बताई वजह 

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी रंगीला को गिरफ्तार कर लिया।  जुर्म कबूल करते हुए आरोपी ने बताया कि मिस्त्री कल्लू जाटव मंदिर के निर्माण के लिए मुझे लाया था लेकिन उसने अभी तक मुझे मजदूरी के पैसे नहीं दिए, मैंने कई बार पैसे मांगे लेकिन उसने नहीं दिया तो मैंने उसकी हत्या कर दी ।


संबंधित समाचार