होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए हेल्प डेस्क

व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए हेल्प डेस्क

भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग अब वाॅट्सएप और टेलीग्राम पर अपने अधिकारियों को निर्देश देंगे। इसे लेकर आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय स्तर पर हेल्पडेस्क का गठन किया है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति शीर्षक से वाॅट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया है। वहीं, टेलीग्राम मैसेजिंग एप में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव, सरकारी और निजी महाविद्यालय के प्राचार्यों का समूह बनाने की तैयारी की गई है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सम्बंध में आवश्यक जानकारी का आदान-प्रदान हो सकेगा।

बता दें कि पहली बार उच्च शिक्षा विभाग टेलीग्राम एप पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा। इससे पहले वाॅट्सएप पर ही विभागीय सूचनाओं को आदान-प्रदान किया जाता था। टेलीग्राम एप से जुड़ने के लिए सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को टेलीग्राम मैसेजिंग एप की लिंक प्रेषित की गई है। समस्त क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक इस लिंक से प्राचार्यों को टेलीग्राम पर जोड़ेंगे। इसके अलावा विभाग ने एक हेल्पडेस्क भी बनाई है। जिसके लिए एक टोल फ्री नंबर 0755-2554572 जारी किया गया है। इस डेस्क के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बंधित जानकारी सुबह 10ः30 से शाम 5ः30 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएगी।

 


संबंधित समाचार