होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Today: MP में मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 5 जिलों में हैवी रैन का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

MP Weather Today: MP में मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 5 जिलों में हैवी रैन का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय हुए नए सिस्टम के चलते आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन जिलों में जमकर बारिश होगी। तो वही बुधवार को प्रदेश के पांच जिलों में अति से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। जबकि 45 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दतिया-भिंड समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को दतिया, भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश का दौर पड़ा कमजोर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ा था, जिससे कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। अब बंगाल की खाड़ी और आसपास बने नए मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की उम्मीद है।

प्रदेश में 18% कम हुई बारिश

अब तक प्रदेश में औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 43 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। कृषि और जल स्रोतों के लिहाज से आगामी कुछ दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


संबंधित समाचार