भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही दूसरी तरफ मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के कारण आज प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और झोंकेदार हवा के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
इन 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमे सीधी, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और सिवनी जिले शामिल है। यहां 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
इन 7 जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट
साथ ही, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में भी तेज बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना है। इनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, पांदुर्णा, मैहर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं।
आगामी तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं, दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ भी गुजर रही है। ऊपरी हिस्से में मानसून ट्रफ सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आगामी तीन दिन यही सिस्टम मजबूती से पूर्वी हिस्से से होते हुए पश्चिमी हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी रखेंगे।