होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में फिर मानसून हुआ एक्टिव, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन भीगेगा प्रदेश

MP Weather: MP में फिर मानसून हुआ एक्टिव, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन भीगेगा प्रदेश

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के बाद एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं अगली 3 दिन प्रदेश बारिश में जमकर भीगेगा । इस दौरान कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, आलीराजपुर, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम और बैतूल समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया समेत अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

तापमान में गिरावट दर्ज की गई

बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे बीते दिनों से बनी तेज उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसी सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर दोबारा शुरू हुआ है. आने वाले दिनों में इस सिस्टम का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है.
 


संबंधित समाचार