होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hanuman Jayanti 2024 : भगवान हनुमान को 21 पान का भोग लगाया, बच्चों ने किया नृत्य

Hanuman Jayanti 2024 : भगवान हनुमान को 21 पान का भोग लगाया, बच्चों ने किया नृत्य

संतनगर। बैरागढ़ में हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे हुए। संकट मोचन हनुमान मंदिर गिदवानी पार्क के पास हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद व एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी, पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी, भारती चांदवानी, मंदिर के पुजारी पं. उमेश प्रसाद मिश्रा ने नगर वासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी। बजरंग सेना समिति ने भजन संध्या, सुंदरकांड का पाठ आरती और आतिशबाजी पं. राजकुमार गर्ग  के नेतृत्व में की। बच्चों ने रंगारंग नृत्य पेश किया। नृत्य करने वालो मानसी देवानी, तानिया, दिव्यांशी ममतानी, नमन देवानी का सम्मान पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल रीझवानी ने उपहार देकर किया। महाप्रसाद का हुआ।

आरती में शामिल पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी,  किरण वाधवानी, महेश खटवानी, अशोक मारण, डॉ.नरेश वासवानी, हीरो इसरानी, गोविंद वाधवानी, नानक दादलानीव अशोक तनवानी थे। समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को 21 पान का भोग लगाया गया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर बजरंग सेना समिति अर्चक पुरोहित पं. राज कुमार गर्ग,  मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी,  सलाहाकार प्रभु मूलचंदानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, नरेन्द्र टहलानी, महेश दरयानी, महासचिव राजेश केवलानी, सचिव गुरदास रामचंदानी, जगदीश सावले, राजकुमार धानुक, हनी देवानी, हरीश देवानी, वासु देवानी, संतोष तोमर, खेमचंद निहचलानी, प्रियांशु तेजवानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश खटवानी एवं आभार कमलेश देवानी ने किया।


संबंधित समाचार