होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Narsinghpur News : हनुमान जयंती से पहले हनुमान मूर्ति खंडित, बरेली में तनाव 

Narsinghpur News : हनुमान जयंती से पहले हनुमान मूर्ति खंडित, बरेली में तनाव 

Narsinghpur News : नरसिंहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर फैलते ही इलाके में तनाव स्थिति बनी हुई है। हनुमान जयंती से पहले नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बरेली गांव में असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसकें बाद से गांव में तनाव बढ़ गया है। 

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थापित हनुमान प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीण गुस्सा हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थिति की को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। खंडित मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

जांच शुरू, आरोपियों की तलाश

थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना हनुमान जयंती से ठीक पहले होने के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। 


संबंधित समाचार