होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भंडारपुरी में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला: CM साय कार्यक्रम में होंगे शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात... 

भंडारपुरी में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला: CM साय कार्यक्रम में होंगे शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात... 

बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भंडारपुरी धाम में आज गुरु दर्शन और संत समागम मेला लगेगा। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम लगभग 162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। हर साल लगने वाले इस मेले में प्रमुख रूप से श्रद्धालु और संत समाज के लोग शामिल होंगे।

संत समाज के लोग होंगे शामिल:

जानकारी के मुताबिक परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मस्थली भंडारपुरी धाम आज 3 अक्टूबर को आस्था, विश्वास और भक्ति के अद्वितीय संगम से सराबोर होगी। यहाँ आयोजित गुरु दर्शन और संत समागम मेला में देशभर से संत समाज और श्रद्धा लु शामिल होकर गुरु परिवार का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह मेला हर वर्ष गुरु घासीदास बाबा जी के पुत्र गुरु बालकदास साहेब जी के गद्दीनशीन होने की स्मृति में आयोजित होता है।

सीएम साय करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन:

आयोजन स्थल सतनामी समाज की आस्था और एकजुटता का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भंडारपुरी धाम में ₹162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ऐतिहासिक विकास यात्रा की नींव रखेंगे। धर्म मंच से सतनामी समाज के आदेशक निर्देशक एवं धर्मरक्षक राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी मानव समाज के कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

ये मंत्री मुख्य रूप से होंगे शामिल: 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल शामिल होंगे। साथ ही रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, भाजपा अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहेंगे।


संबंधित समाचार