होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GUNA MLA REPRESENTATIVE FIR : विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत, दो बार शादी कर चूका है आरोपी

GUNA MLA REPRESENTATIVE FIR : विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत, दो बार शादी कर चूका है आरोपी

MADHYA PRADESH : मध्य प्रदेश के गुना में विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद संतोष अहिरवार की कुछ दिनों पहले नवम्बर में ही उसकी दूसरी बार शादी हुई थी। जिसकी फोटो और विडियो आरोपी ने सोशल मीडिया पर उपलोड किया था इस शादी से पहले भी उसकी एक बार ओर शादी हो चुकी थी।

READ MORE : NSUI ने प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को किया निलंबित, जारी हुआ आदेश

 वह काफी समय से पहली पत्नी से अलग रह रहा था दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ है या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की है। उसने अपने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था। और अब ऐसे में आरोपी ने एक बार फिर एक युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया उससे पैसे भी लेता रहा।

READ MORE :  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली राहत,अभिनेत्री को मिली जमानत

युवती के जरिए पार्षद को 80 हजार रुपए भेजने का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।गुना की रहने वाली 25 साल की युवती ने शनिवार शाम कुंभराज नगर परिषद के पार्षद संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में की। संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का प्रतिनिधि भी है। युवती ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत के मुताबिक, FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

READ MORE  मध्यप्रदेश देश का 7वां पेसा एक्ट लागु करने वाला राज्य बना, शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियम किया लागु


संबंधित समाचार