होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GUJARAT ELECTION 2022 ; Arvind Kejriwal ने घोषित किया आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम

GUJARAT ELECTION 2022 ; Arvind Kejriwal ने घोषित किया आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम

GUJARAT: 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में जन्में इसुदान गढ़वी पेशे से पत्रकार रहे हैं। 14 जून 2021 को गढ़वी के राजनितिक करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने  दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और आम आदमी पार्टी के संयोजक की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। गढ़वी ने 1 जुलाई 2021 को पत्रकारिता छोड़ी थी। आपको बता दें पत्रकारिता छोड़ने के बाद उन्हें  कांग्रेस और भाजपा से भी ऑफर आया था लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 1 दिसम्बर को और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसम्बर को कराया जायेगा तथा वोटों की गिनती हिमाचल विधानसभा के साथ ही 8 दिसम्बर को की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: BOLLYWOOD NEWS : जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' आज बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज

आप पार्टी ने और तेज किया अभियान: 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने अभियान को और भी तेज कर दिया। पार्टी  शनिवार से रोड शो करना शुरू कर देगी जिसमें केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के साथ चलेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी। 

यह भी पढ़ें: KORBA ELECTRICITY DEPARTMENT की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की मौत, अफसरों को घटना की जानकारी तक नहीं

भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहा है आप: 
जून में आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत गारंटियों की घोषणा  ,घर घर जाकर अभियान चलाकर तथा यात्राओं के साथ किया था। चर्चा और प्रचार के मामले में पार्टी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर दे रही है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।


संबंधित समाचार