MP Teachers Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी में आज अतिथि शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित यह धरना प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अंबेडकर पार्क में चलेगा। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार ने उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं, जिससे प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश है。
हजारों की तादाद में जुटने की संभावना
माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक भोपाल पहुँच सकते हैं। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि वे लंबे समय से नियमितीकरण और अन्य सेवा शर्तों में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रशासन ने कसी कमर
अतिथि शिक्षकों के इस बड़े जुटान को देखते हुए भोपाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अंबेडकर पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।