रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने जा रहा है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि आज आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।
ऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट
सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से परिणाम चेक कर पाएंगे। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में पूरे प्रदेश में छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
ऐसे चेक करें CG Board Result 2026:
सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“10वीं रिजल्ट 2026” या “12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने अंक सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। यह रिजल्ट छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं।